टीकमगढ़: नगर पालिका: भ्रष्टाचार मामले में पार्षदों ने एजेंडा निरस्त किया: नगर पालिका में बैठक आयोजित
टीकमगढ़ नगर पालिका मे सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना और दुकान आवंटन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित भ्रष्टाचार मामले मे विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया बैठक शुरू होते ही पार्षदों ने सम्मेलन की सूचना के साथ एजेंडा नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताई बैठक में भाजपा पार्षद ने कहा पुरानी काली कारनामों को हम साफ करने नहीं बैठे हैं, जिसने जैसा किया हो वह उसकी सजा भुगते