विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियों से कई बार विपक्ष के निशाने पर आ चुके चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा अब पंजाबियों पर अपनी टिप्पणी को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने एक कार्यक्रम में पंजाबियों को 'इमोशनल ब्लडी फूल' कह दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही विपक्षी पार्टियों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। इस बार तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की अपनी पार्टी के भीतर भी फजीहत हो रही है।
#chandigarh #bjp #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Jun 18, 2026