मुशहरी: धर्म परिवर्तन के विरुद्ध क्रिश्चियन मिशन पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में केस दर्ज
क्रिश्चियन मिशन द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने के विरुद्ध सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुजफ्फरपुर के न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने अपने अधिवक्ता कमलेश कुमार द्वारा याचिका दायर किया है, जिसमें एफ ए सीलन और जोली अग्रवाल को अभियुक्त बनाते हुए 12 अन्य को भी शामिल किया गया