हरदा: कलेक्टर सभागृह में 11 मई को होगी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक
Harda, Harda | May 10, 2026 जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 11 मई सोमवार को आयोजित की जाएगी। आज 10 मई शाम 5 बजे संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला योजना अधिकारी रजनी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागृह में शाम 5:30 बजे से शुरू होगी।