गोरखपुर: 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने शव उठाने का किया विरोध, पथराव में पिपराइच के 2 पुलिसकर्मी घायल
पिपराइच क्षेत्र काकरिया गांव निवासी पंकज कुमार निषाद ड्राइविंग और साउंड सिस्टम का कार्य करते थे।पंकज की शादी इसी साल 6 फरवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी एक 26 वर्षीय युवती से हुई थी।रविवार को उनका शव फंदे से लटकता मिला।जिसके बाद सनसनी फैल गई।हत्या की आशंका जताते हुए,ग्रामीण और परिजनों ने जमकर बवाल किया।जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए,