अरवल: दिल्ली में छात्रों के अनशन के समर्थन में अरवल में आरवाईए का विरोध मार्च, परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की गई
Arwal, Arwal | Jul 11, 2026 दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आमरण अनशन के समर्थन में शनिवार को इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बैनर तले भाकपा (माले) जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए स्वतंत्रता सेनानी पार्क पहुंचा, जहां सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य कॉ. नीतीश कुमार ने की।