स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, 7 दिन का अल्टीमेटम
महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सात दिन के भीतर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में प्रतिमा नहीं लगाई गई तो महिला कांग्रेस जनसहयोग से स्वयं प्रतिमा स्थापित कराएगी। शालिनी गौतम ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान सर्वोपरि है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही एनएसयूआई के आंदोलनरत छात्रों के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करते हुए कांग्रेस ने जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
Ladpura, Kota | Jul 10, 2026