Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh

कोटा के जंगली शाह बाबा स्थित महफिल खाना में मखदूम अलाउल हक फाउंडेशन ऑफ राजस्थान की ओर से सूफी संत हजरत सैयद मखदूम अशरफ जहाँगीर सिम्नानी का 66वाँ उर्स शरीफ और रूहानी तरबियती कैम्प अकीदत के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जिसके बाद उलेमा-ए-किराम ने सूफी संत की तालीमात, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम पर रोशनी डाली। मुख्य वक्ता शहजादा-ए-शेख-ए-तरीकत हजरत सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ पीर सैयद हुसैनी मियां साहब किछौछावी ने समाज से नशा, जुआ और अन्य बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया। नात-ए-पाक और मनक़बत से महफिल रूहानियत के रंग में सराबोर रही। अंत में मौलाना मोहम्मद अलाउद्दीन अशरफी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ लंगर का आयोजन किया गया।

Ladpura, Kota | Jul 10, 2026

MORE NEWS

🚨 कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज में जोरदार हंगामा!

कोटा के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों छात्र संगठनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ABVP कार्यकर्ताओं ने उन पर लोहे की रोड से हमला किया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, ABVP की ओर से इस मामले में क्या पक्ष है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

नोट: फिलहाल लोहे की रोड से हमला करने का आरोप NSUI की ओर से लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

🚨 कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज में जोरदार हंगामा! कोटा के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों छात्र संगठनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ABVP कार्यकर्ताओं ने उन पर लोहे की रोड से हमला किया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, ABVP की ओर से इस मामले में क्या पक्ष है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। नोट: फिलहाल लोहे की रोड से हमला करने का आरोप NSUI की ओर से लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Ladpura, Kota | Jul 10, 2026

कोटा के जंगली शाह बाबा स्थित महफिल खाना में मखदूम अलाउल हक फाउंडेशन ऑफ राजस्थान की ओर से सूफी संत हजरत सैयद मखदूम अशरफ जहाँगीर सिम्नानी का 66वाँ उर्स शरीफ और रूहानी तरबियती कैम्प अकीदत के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जिसके बाद उलेमा-ए-किराम ने सूफी संत की तालीमात, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम पर रोशनी डाली। मुख्य वक्ता शहजादा-ए-शेख-ए-तरीकत हजरत सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ पीर सैयद हुसैनी मियां साहब किछौछावी ने समाज से नशा, जुआ और अन्य बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया। नात-ए-पाक और मनक़बत से महफिल रूहानियत के रंग में सराबोर रही। अंत में मौलाना मोहम्मद अलाउद्दीन अशरफी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ लंगर का आयोजन किया गया। - Ladpura News