मांडर: NH-39 पर बिखरी गिट्टी बनी हादसों की वजह, वाहन चालक रहें सतर्क
Mandar, Ranchi | Jul 8, 2026 मांडर के मुड़मा और ब्राम्बे के बीच NH-39 पर बुधवार शाम 5 बजे एक ट्रैक्टर से गिट्टी सड़क पर बिखर गई है, जिससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। रांची से मांडर आने वाले सभी वाहन चालकों से अपील है कि इस मार्ग पर धीमी गति से और पूरी सावधानी के साथ वाहन चलाएं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरी गिट्टी को तत्काल हटाने की मांग की है...