रायडीह: कोइनार में साग तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | May 16, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के जादी जमगई गांव में शनिवार सुबह एक हादसे में 50 वर्षीय सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सीता देवी सुबह करीब सात बजे घर के समीप स्थित कोइनार पेड़ पर कोइनार साग तोड़ने के लिए चढ़ी थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक पेड़ से नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें