बक्सर: बक्सर में लेजर लाइट एंड शो का महर्षि विश्वामित्र मंडप में शुभारंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Oct 5, 2025 बक्सर के रामरेखा घाट के निकट रामायण केंद्र स्थित महर्षि विश्वामित्र मंडप में आधुनिक लेजर लाइट एंड शो के प्रथम प्रदर्शन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को लगभग 7:00 बजे अपराह्न में किया। उद्घाटन उन्होंने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बक्सर की आध्यात्मिक महत्व को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास किया गया है।