कैसरगंज: रसूलपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप परिजनों ने लगाया
फ़ख़रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भाई तनवीर खान ने ससुराल पक्ष पर उसकी बहन निदा की फांसी लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। तनवीर के अनुसार, निदा के ससुराल वाले शादी के बाद से ही लगातार दहेज के रूप में गाड़ी और अन्य सामानों की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि माय