बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप,पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा किया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक बीती तीन जुलाई को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई बेटी के गायब होने के बाद उसे आस पास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा इस बीच जानकारी मिली कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बाँकौली निवासी आरोपी युवक मुकेश पुत्र सेवाराम अपने साथी सन्नी की मदद से बहला फुसलाकर ले गया है।