लखीसराय: रास्ता विवाद में युवक घायल, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया सदर अस्पताल नगर थाना क्षेत्र के पचैना गांव की घटना।
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के पचैना गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 की टीम द्वारा शनिवार की पूर्वाहन 11:30 पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान पचैना गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में की गई है।