चकरनगर: चंबल में पानी पीने गई मुर्रा भैंस पर मगरमच्छ का हमला, भैंस काफी देर जूझती रही, घायल अवस्था में उपचार जारी
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चीकना निवासी पशुपालक रामनरेश यादव की बेश कीमती मुर्रा भैंस चंबलनदी में पानी पीने गई थी तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया।लेकिन भैंस अपनी दम पर काफी दूर तक मगरमच्छ को खींच लाई।मुर्रा भैंस का मुंह ही मगर मच्छ ने दबा लिया था लेकिन भैंस हिम्मत नहीं हारी और काफी दूर तक मगरमच्छ से जूझती हुई बच निकली।बुधवार दोपहर 3 बजे पीड़ित ने जानकारी दी ।