गया टाउन सीडी ब्लॉक: फायर सेफ्टी ऑडिट में 7 होटल और 4 हॉस्पिटल में मिली खामियां,दिया नोटिस,कहा अनुपालन नहीं करने पर होगी सील की कार्रवाई
गया जिले में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जा रहा हैं।जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह 10 बजे बताया कि रविवार को चलाये गए अभियान में 5 हॉस्पिटल और 10 होटलों की औचक जांच की गई।जिसमे जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर 7 होटलों और 4 हॉस्पिटल को प्रपत्र व में नोटिस जारी किया गया है।