सादाबाद: मानसून पूर्व हुई बारिश और समय पर मानसून आने के कारण सादाबाद क्षेत्र में सब्जी के साथ मक्का-बाजरा की फसलें हुईं बर्बाद
मानसून अपने तय समय से पूर्व आ गया जिसके कारण सादाबाद के किसानो की बाजरा मक्का की सूखने के लिए पड़ी हुई फासले पानी से भीग गई। किसान फसलों को सुखा नहीं पा रहा था उससे पहले बारिश हो जा रही थी जिसके कारण पकी हुई फसल अंकुरित होना शुरू हो गई है। तोरई, लौकी, टमाटर के साथ अन्य सब्जियों की फसलों की खेती बिल्कुल बर्बाद हो गई है जिसे किसान समय से पहले ही जोत रहा है।