बीसलपुर: अमृता खास गांव में मामूली कहासुनी के बाद तीन लोगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमृता खास निवासी सुनील ने आज शनिवार को दोपहर 2:30 बजे बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था इसी समय गांव के ही तीन लोगों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई इसी दौरान उक्त लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे युवक ने गाली गलौज का विरोध किया इसी दौरान उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया