बीसलपुर: भड़रिया मोड पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक पर सवार दंपति सहित 3 लोग घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुली निवासी महेंद्र आज शनिवार को दोपहर 3:00 बजे अपनी पत्नी शशि व अपने बच्चे राजू के साथ बाइक पर सवार होकर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिसरिक जा रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित भड़रिया मोड़ के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से रहे कार चालक से उनकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही तीनों बाइक पर सवार घायल हो गए हैं