बीसलपुर: गोवल पातीपुरा गांव के पास बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, महिला की मौत, दो गंभीर घायल
बीसलपुर बरेली मार्ग पर अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रही महिला की ग्राम गोवल के नजदीक सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से टक्कर हो जाने के बाद मार्ग पर गिर जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए मार्ग दुर्घटना कर भाग रहे बाइक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।