कोलेबिरा: तेज बारिश और वज्रपात का कहर: दो मवेशियों की हुई मौत
कोलेबिरा प्रखंड के बड़केतुंगा पहानटोली में सोमवार शाम 5 बजे तेज बारिश और वज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई। जोन सुरिन का बैल और सनियारो सुरिन की गाय खेत से लौटते समय पेड़ के नीचे रुक गए थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।