बेहट: कोठड़ी रोड से पुलिस ने स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कोठड़ी रोड से एक नशा तस्कर अभियुक्त को 7.9ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने रुकबान पुत्र वाजिद निवासी कुरडीखेड़ा बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l