कोरांव: रामगढ़ चौकी क्षेत्र में कोरांव ड्रमंडगंज हाईवे पर खड़े वाहन में टकराकर अज्ञात बाइक सवार की हुई मौत
कोरांव थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौकी अंतर्गत कोरांव-ड्रमंडगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गया। यह हादसा रामगढ़ चौकी क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।