पिपरिया: पिपरिया में जनगणना-2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला
बुधवार अपराह्न 12 बजे पिपरिया प्रखंड के प्लस टू में मेघराय मिश्री प्रसाद उच्च विद्यालय में जनगणना-2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर BDO रितु रंजन कुमार के अलावे फील्ड ट्रेनर ज्ञान प्रकाश एवं राजीव कुमार मौजूद थे. यहां 96 प्रगणक एवं 16 पर्यवेक्षक को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. 2 मई से प्रथम चरण की शुरुआत होगी.