KERALA | स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलटी पर्यटक बस
केरल के एर्नाकुलम जिले के कूथाट्टुकुलम के पास कक्कूर में शादी समारोह में जा रही पर्यटकों से भरी बस स्कूटर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि बस पहले पेट्रोल पंप के किनारे से टकराई और इसके बाद पलट गई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
हादसे में करीब 35 यात्री घायल हुए हैं, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को कूथाट्टुकुलम के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
#kerala#Flood
#rain
#balaghattalk