नवाबगंज: बंकी कस्बे में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पिछले तीन दिनों से लापता एक 25 वर्षीय युवक का शव कस्बे के ही 'बरखरा तालाब' में उतराता हुआ पाया गया। तालाब में शव देखने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।