बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के झूलेलाल द्वारा के पास स्कूटी सांड से टकराई स्कूटी सवारी युवक की हुई मौत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के झूलेलाल द्वारा के पास एक स्कूटी सवारी युवक की स्कूटी लेकर सांड से टकरा गया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमन पुत्र सुरेंद्र आर्य निवासी डेलापीर थाना इज्जत नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।