बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढी़नाथ शांति विहार में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढीनाथ शांति विहार में दबंगों ने एक युवक को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है । पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।