बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक के पास तेज रफ्तार टेंपो घोड़े से टकराया, टेंपो सवार व्यक्ति हुआ घायल
कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक के पास तेज रफ्तार टेंपो घोड़े से टकरा गया, जिससे टेंपो में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, घायल व्यक्ति ने बताया कि वह मनौना धाम खाटू श्याम जा रहा था,तभी हादसा हो गया।