बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के खन्ना गोटिया में युवक ने भाई और उसके सालों पर लगाया मारपीट का आरोप
सीबीगंज थाना क्षेत्र के खन्ना गोटिया के रहने वाले युवक ने भाई और उसके सालों पर जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।