बरेली: गजरौला का रहने वाला व्यक्ति सड़क दुर्घटना का हुआ था शिकार, बरेली में इलाज के दौरान हुई मौत
पीलीभीत के गजरौला कस्बा रहने वाला 32 वर्षी राजवीर के रिश्तेदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि पूरनपुर से बाइक से अपने घर के लिए आ रहे थे तभी हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां कल देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।