राष्ट्रीय रेल संघर्ष समिति, मंडला के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से भेंट कर जिले की रेल संबंधी समस्याओं और आवश्यक मांगों से अवगत कराया। शुक्रवार को तीन बजे मंडला को बेहतर रेल नेटवर्क से जोडऩे, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। इस दौरान विवेक तन्खा ने सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना।