बिलग्राम: मल्लावां में शारदा नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई के मल्लावां-संडीला मार्ग पर गोसवा स्थित शारदा नहर पुल के पास मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव को बहते देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,शव माधौगंज के किनौर क्षेत्र की तरफ से बहकर आया था। सूचना मिलते ही मल्लावां पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।