फतेहपुर: रमसोलेपुर यमुना घाट पर मछली पकड़ने के दौरान डूबे बुजुर्ग के शव को पुलिस ने किया बरामद
फतेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र के रमसोलेपुर यमुना घाट में मछली पकड़ने के दौरान डूबे 60 वर्षीय तुलसी पुत्र चंद्रसाहनी के शव को लगभग 14 घंटे के बाद बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धूत होकर मछली का शिकार करते समय यमुना नदी में दो लोग डूब गए थे। एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे को आज पुलिस फोर्स ने बरामद किया