फतेहपुर: चौक के चूड़ी गली में विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सदर कोतवाली का मामला
फ़तेहपुर जिले के चौक के चूड़ी गली में विशेष समुदाय किसी बात को लेकर आपस मे भीड़ गए। जहां दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वही इस मामले को गंभीरता से लेकर सदर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार की रात्रि का है। मारपीट करने वाले दुकानदार है जो आपस मे भीड़ गए।