झालरापाटन: झालावाड़ होटल में टेंट लगाते मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया
झालावाड़ की होटल मिस्टेन में शनिवार रात टेंट लगाते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह 9:00 बजे टेंट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बारां जिले के छीपाबड़ौद निवासी 35 वर्षीय हरिराम के रूप में हुई है।