कांके: सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Sep 20, 2026 सदर अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर और आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।