चित्तौड़गढ़: कृषि विज्ञान केंद्र में 50 किसानों को दिया गया मुर्गी पालन का प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताई वैज्ञानिक विधियां
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा किसानों की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र में मुर्गीपालन पर प्रशिक्षण शिविर रखा गया जिसमें बड़ी सादड़ी क्षेत्र के 50 किसानों ने भाग लिया। केन्द्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतनलाल सोलंकी ने योजना के उदेश्य एवं लाभ से अवगत कराते हुए कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट व वर्मी वाश तैयार करना सिखाया।