चित्तौड़गढ़: निर्माण सामग्री व यातायात और सड़क के साथ अन्य कई समस्याओं के समाधान को लेकर दुर्गवासियों ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर निर्माण सामग्री, यातायात, सड़क, लपकों पर अंकुश एवं टावर संबंधित समस्याओं को लेकर दुर्गवासियों द्वारा किला नागरिक विकास संस्थान की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। चित्तौड़गढ़ को जिला कलेक्टर आलोक रंजन को ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में दुर्ग पर 4000 की आबादी है जो कि इन समस्याओं से जूझ रहे हैं।