चित्तौड़गढ़: गुजरात से सावा सीमेंट फैक्ट्री लाये गए कोयले में मिट्टी पाई गई, जांच में खुलासे के बाद ड्राइवर फरार
गुजरात से अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री सावा के लिए मंगाए गए कोयले में मिट्टी की मिलावट पाई गई। ड्राइवर द्वारा बीच रास्ते कोयले के स्थान पर मिट्टी भर दी गई। जांच में मिलावट का खुलासा होने की आशंका में ड्राइवर ट्रक फैक्ट्री में छोड़कर भाग निकला। फिलहाल, इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला शंभू पूरा पुलिस थाने में दर्ज कराया।