रतनी फरीदपुर: कसंई के पास ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल और चालक फरार
चालीसा मिल्की निवासी नागेश कुमार जहानाबाद से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कसंई के पास सामने से आ रहे एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में नागेश कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।