बहराइच: जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में उचित दर विक्रेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित हैं। कोटदार संघ के जिला अध्यक्ष शिव गोविंद निषाद के नेतृत्व में विक्रेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पिछले छह महीनों से उन्हें लाभांश का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे विक्रेताओं के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 7 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौपा।