तिरोड़ी: कोसुंबा-बांडारेव सड़क मार्ग की नहीं बदली सुरत ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी
लोक निर्माण विभाग के अधीन तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाली कोसुंबा से बांडारेव सड़क मार्ग का पुनरुद्धार कार्य मार्च माह से प्रारंभ हुआ था। लेकिन आज तक यह कार्य अधूरा पड़ा है। करीब 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। परिणामस्वरूप राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रामीणों का आक्रोश