महनार: लावापुर महनार उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित, बीईओ ने किया उद्घाटन
उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर महनार में संकुल स्तरीय निपुण बिहार मिशन के तहत टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी ने किया। इससे पूर्व राजकीय मध्य विद्यालय लावापुर महनार (बालक) के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।