महनार: पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर बंगाल की महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, महनार पुलिस जांच में जुटी
महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के विशनपुर गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी विलगिस खातून ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला के हंगामा करते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना पर महनार थाना की पुलिस भी पहुंच गई।