महनार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारापुर में पीएम पोषण योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारापुर में गुरुवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम पोषण योजना के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार विद्यालय को इस विशेष तिथि भोजन के लिए चयनित किया गया था।