महनार: महनार में विकास योजनाओं की समीक्षा, उमेश सिंह कुशवाहा ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी
बीस सूत्री समिति के राज्य उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय महनार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।बैठक में दाखिल-खारिज मामलों के त्वरित निष्पादन, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों के शीघ्र सत्यापन का आदेश