झांसी: झांसी में NCRMU और रेल प्रशासन आमने-सामने, यूनियन ने डीआरएम कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की
Jhansi, Jhansi | May 6, 2025 झांसी रेल मंडल में NCRMU (नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन) ने डीजल और इलेक्ट्रिक लोको शेड प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार समय करीब 2 बजे सैंकड़ों की संख्या में यूनियन के सदस्य और रेलकर्मी DRM कार्यालय पहुंचे गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतवानी दी कि अगर कर्मियों के हितों के मुद्दे नहीं माने गए तो रेल का चक्का जाम करेंगे।