झांसी: झांसी में खराब मौसम ने 2 लोगों की जान ली, आकाशीय बिजली से बुजुर्ग जिंदा जला, पेड़ गिरने से किसान की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 6, 2025 झांसी में खराब मौसम ने दो लोगों की जान ले ली। पूंछ के बाबई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में आग लग गई। एक बुजुर्ग जिंदा जल गया, जबकि दो भैंसे झुलस गई। एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर खुद को बचाया। वहीं, बबीना के नोहरा गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान के ऊपर पेड़ गिर गया और उनकी मौत हो गई। पेड़ आंधी चलने से गिरा है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम भेजा