झांसी: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शादी में शामिल होकर बाइक से लौटते समय ओपारा ओवरब्रिज के पास वाहन ने मारी थी टक्कर
Jhansi, Jhansi | May 6, 2025 झांसी में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दो दिन पहले शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। साथ में दस साल का बेटा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए थे। मंगलवार को इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।